Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को न्यू ईयर गिफ्ट, 10,000 तक बढ़ेगी सैलरी

Recommended Video

    7th Pay Commission: Central government employee की January में बढ़ सकती है Salary | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार जल्द ही सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से बढ़कर सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में घोषणा की जा सकती है। एक ओर जहां सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से बढ़कर सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद है तो वहीं लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की जनवरी 2020 में सैलरी बढ़ जाएगी, क्‍योंकि उनके महंगाई भत्‍ते (DA) में 4% तक बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

     महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

    महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी। महंगाई दर के आंकड़ों से उम्मीद है जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों ते महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मोदी सरकार महंगाई भत्‍ते में इतनी बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए महीने तक बढ़ोतरी होगी।

    10000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

    10000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

    अगर कें द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक होती है तो उनकी सैलरी में 720 से लेकर 10000 रुपए प्रति माह तक की बढ़ोतरी होगी। आंकड़ों पर नजर जाले तो जुलाई 2019 से अक्‍टूबर 2019 तक के महंगाई के आंकड़े सरकार ने जारी कर दिए हैं। अक्‍टूबर 2019 के AICPI (All India Consumer Price Index) में आंकड़ा 325 पर है, मतलब सितंबर से महंगाई में 3 प्‍वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। अगर इसके मुताबिक DA बढ़ोतरी की गणना करें तो डीए में 4 % तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

     केंद्रीय कर्मचारियों को सबसे ज्यादा डीए बढ़ोतरी का लाभ

    केंद्रीय कर्मचारियों को सबसे ज्यादा डीए बढ़ोतरी का लाभ

    आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अनुमान से अधिक की बढ़ोतरी की गई। हालांकि 7th Pay Commission आने के बाद सरकार ने DA खत्‍म कर दिया था, लेकिन वेतन बढ़ोतरी की सिफारिशें लागू होने में हो रही देरी के बाद में इसे लागू कर दिया गया। इसके बाद हर छह महीने पर सरकार इसे AICPI के आंकड़ों के हिसाब से बढ़ाती है। केंद्र सरकार ने जनवरी से जून 2019 में AICPI इंडेक्‍स में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की है। हाल ही में मोदी सरकार ने DA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो कि पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा था। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17% महंगाई भत्ता मिल रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+