7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने से बढ़ी सैलरी, मिल सकती है LTC के तहत खास सुविधा!

नई दिल्ली। 7th pay commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अगले महीने केंद्र सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार अगले महीने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा देकर उन्हें खुश करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल गवर्नमेंट के लाखों कर्मचारियों की मार्च महीनें में सरकार वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

 अगले महीने मिलेगी खुशखबरी

अगले महीने मिलेगी खुशखबरी

केंद्र सरकार ने 7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की सिफारिशों को 2016 में ही मंजूरी दे दी, लेकिन दो साल से अधिक का वक्त बीत जाने के बावजूद भी ये सैलरी बढ़ोतरी अब तक लागू न हो सकी। सैलरी बढ़ोतरी के इंतजार और अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल जॉइंट काउंसिल ऑफ एक्शन की मीटिंग में मोदी सरकार ने कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़ाने की दिशा में गंभीरता दिखाई है। हालांकि सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

 क्या है कर्मचारियों की मांग

क्या है कर्मचारियों की मांग

वर्तमान में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए प्रति माह मिल रहा है, लेकिन वो मौजूदा फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही नाराजगी को शांत करने को लेकर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगर केंद्र सरकार न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं करती है तो वो कम से कम महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी जरूर करेगी।

 LTC को लेकर सरकार ले सकती है फैसला

LTC को लेकर सरकार ले सकती है फैसला

सरकार वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारियों की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर खास तैयारी की है, जिसके तहत आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) लाभ के तहत निजी एयरलाइंस में सफर करने का भी मौका मिलेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में इस बात का जिक्र किया। उन्होंने राज्यसभा में एलटीसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों एलटीसी के तहत घर जाने या फिर उत्तर पूर्वी क्षेत्र, कश्मीर, अंडमान निकोबार जाने के लिए निजी एयरलाइंस के टिकट का लाभ पा सकते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारी सिर्फ एयर इंडिया के विमानों के टिकट का लाभ ही एलटीसी के तहत उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+