7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इस बार होगा बंपर इंक्रीमेंट, 12500 रु तक बढ़ेगा वेतन
7th pay commission: कर्मचारियों की सैलरी खुशखबरी, 12500 रु तक बढ़ेगी सैलरी
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को 7th pay commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है। वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए बंपर खबर है। केंद्र जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सबसे बड़ी बात की इस बार DA इंक्रीमेंट अब तक का सबसे बड़ा इंक्रीमेंट हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ये बढ़ोतरी हुई तो सैलरी में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

सैलरी इंक्रीमेंट का तोहफा जल्द
केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि ये बढ़ोतरी जल्द की जाएगी। सूत्रों की माने तो इस बार DA में 5 फीसदी बढ़ोतरी होगी। DA कैलकुलेशन करने वाली कंपनी के मुताबिक ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का जून का आंकड़ा आ चुका है। ये आंकड़ें केंद्रीय कर्मचारियों के पक्ष में है। जो सरकारी कर्मचारियों के पक्ष में है। इन आंकड़ों की गणना के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी होगी, जो कि जुलाई 2019 से लागू होगी।

महंगाई दर में बढ़ोतरी
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों पर एक नजर डाले तो अप्रैल 2019 में महंगाई बढ़ी है। यहां अप्रेल में ये आंकड़े 312 अंक पर थे तो वहीं यह मई 2019 में बढ़कर 314 पर पहुंच गए। जून 2019 में ये आंकड़े 316 अंक पर पहुंच गए। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। फि लहाल केंद्रीय कर्मचारियों का DA 12 प्रतिशत है। अगर सरकार इसे 5 प्रतिशत बढ़ाती है तो यह बढ़कर 17 प्रतिशत मंथली हो जाएगा।

कितनी होगी बढ़ोतरी
इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर 12500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। मतलब अगर किसी की सैलरी 18000 रुपए प्रति माह है तो उसकी सैलरी में करीब 900 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। वहीं लेवल 18 के स्तर के अफसर क सैलरी में DA बढ़ोतरी के बाद 12500 रुपए की बढ़ोतरी होगी। आप को बता दें कि डीए सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली बेसिक सैलरी का वह हिस्सा है, जो उसे महंगाई की मार से लड़ने के लिए दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications