7th Pay Commission: न्यू ईयर पर केंद्रीय कर्मचारियों को डबल तोहफा, सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी
7th Pay Commission: न्यू ईयर पर केंद्रीय कर्मचारियों को डबल तोहफा, सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार नए साल पर उन्हें सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द बढ़ोतरी होगी। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल पर डबल तोहफा दे सकती है। जहां एक ओर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी ओर मिनिमम सैलरी पर भी बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ये बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 10 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 720 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक होगी। कहा जा रहा है कि ये बढ़ोतरी कई चरणों में होगी।

जनवरी में मिलेगा तोहफा
जनवरी 2020 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आपको बता दें कि डीए बढ़ोतरी जनवरी और जून में होती है। हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार जनवरी महीने में ये बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में केंद्र सरकार कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता देती है। अगर इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 10 हजार रुपए तक की होगी।

न्यूनतम सैलरी में होगी बढ़ोतरी
वहीं माना जा रहा है कि सरकार न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी के लिए तैयार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को पूरा कर सकती है। ये न्यूनतम बढ़ोतरी 8000 रुपए तक की होगी। अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 रुपए प्रति माह हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications