7th Pay Commission: DA को लेकर आई अहम जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता बड़ा इजाफा

7th Pay Commission, मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया। अब खबर आ रही है कि, सरकार जुलाई में एक बार फिर से डीए बढ़ा सकती है।

7th Pay Commission central government employees dearness allowance may hike 50 percent DA HRA

7th Pay Commission, सरकारी कर्मचारियों को आने वाले महीनों में एक और खुशखबरी मिल सकती है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन मे 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के डीए में कई बार बढ़ोतरी के कारण डीए 42 फीसदी हो चुका है।

केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी का इजाफा किया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया था। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है।

ऐसे में जुलाई में एक बार फिर से डीए में सरकार बढ़ोतरी करेगी।अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये भत्ता 4%और बढ़ सकता है या फिर इसे 50% तक भी किया जा सकता है।

डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकारी कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर रेट के रूप में एक और तोहफा दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार 2024 में फिटमेंट फैक्टर दर बढ़ा सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा जनवरी 2023 से लागू हुआ है। अब जुलाई 2023 से अगले महंगाई भत्ते का ऐलान होना है। अगर सरकार महंगाई भत्ते में फिर से 4 फीसदी का इजाफा करती है। तो महंगाई भत्ता जुलाई में 46% हो जाएगा।

महंगाई भत्ता का एक नियम है। महंगाई भत्ता जैसे ही 50 फीसदी तक पहुंचेगा, इसे शून्य कर दिया जाएगा। जिसके बाद 50 फीसदी के अनुसार जो पैसा भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। सरकार 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू के वक्त ऐसा कर चुकी है।

सैलरी में 50 फीसदी तक का इजाफा
एक उदाहरण के जरिए समझिए कि, किसी की बेसिक सैलरी 26 हजार रुपये है तो इसका 50 फीसदी 13 हजार रुपये होगा। इसका मतलब है कि सैलरी में 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी और ये बेसिक सैलरी के साथ जोड़कर दी जाएगी। इससे सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी।

HRA में भी हो सकता है इजाफा
सरकार हाउस रेंट अलाउंस में भी अगला रिविजन करने वाली है। माना जा रहा है कि, सरकार 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अधिकतम मौजूदा दर 27 फीसदी से बढ़कर एटआरए 30 फीसदी हो जाएगा।

वित्त विभाग के मेमोरेडम के मुताबिक, महंगाई भत्ते के 50 फीसदी क्रॉस होने पर एचआरए 30फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो जाएगा। हाउस रेंट अलाउंस शहरों की कैटेगरी X, Y और Z क्लास के हिसाब दिया जाता है। एक्स श्रेणी में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+