7th Pay Commission: निराश न हो केंद्रीय कर्मचारियों, सितंबर में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी!

नई दिल्ली, जून 30। देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 26 जून को हुए बैठक में महंगाई भत्ते को लेकर जब कोई फैसला नहीं हुआ तो कर्मचारियों में निराशा बढ़ गई थी, लेकिन जल्द ही उन्हें राहत भरी खबर मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। य दावा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के संगठन ने किया है। इस संबंध में नेशनल काउंसिल( स्टाफ साइट) ने लेटर जारी किया है।

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

नेशनल काउंसिल की ओर से एक जारी किया गया है। जिसके कहा जा रहा है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। इनका दावा है कि सरकार जनवरी 2020 ,जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर महीने से करेगी। कहा जा रहा है कि सितंबर महीने में सरकार जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते के साथ इन बकाया किश्तों का भुगतान भी करेगी। यानी अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को एक साथ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

 सितंबर में मिलेगी बढ़ी सैलरी

सितंबर में मिलेगी बढ़ी सैलरी

आपको बता दें कि 26 जून को जेसीएम की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। अब नेशनल काउंसिल के कर्मचारी पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार ने DA पर लगे रोक को हटा दिया है। नेशनल काउंसिल के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने इस बारे में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक को सरकार ने हटा लिया है और इसका भुगतान सितंबर में किया जाएगा। सरकार की ओर से सितंबर में दो महीने के एरियर का भी पेमेंट होगा। वहीं जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते का भी भुगतान किया जाएगा।

 जानें कितना बढेगा महंगाई भत्ता

जानें कितना बढेगा महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों का वर्तमान महंगाई भत्ता 17 फीसदी है। जिसके बाद इसमें करीब 11 फीसदी महंगाई भत्ता और जुट जाना है। जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ था। वहीं जुलाई 2020 में 3 फीसदी और जनवरी 2021 में 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा था। यानी सितंबर में महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा।

RBI ने अब इन बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+