7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8000 तक बढ़ेगी सैलरी,कैबिनेट मीटिंग पर टिकी नजर

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8000 तक बढ़ेगी सैलरी,कैबिनेट मीटिंग पर टिकी नजर

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी दे सकती है। माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें केंद्र सरकार की अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगली कैबिनेट मीटिंग में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है।

 केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

7th Pay Commission की सिफारिशों के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें अब मोदी कैबिनेटी की अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार से इन कर्मियों को खुशखबरी देने जा रही है। जल्द ही इन केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 8000 रुपए तक बढ़ेगी। अगर कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई, तब जल्द ही वित्त मंत्रालय की तरफ से उसके संबंध में आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।

 8000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

8000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार जल्द ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी दे सकती है। सरकार इन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को बढ़ाने पर विचार-विमर्श में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 नवंबर के बाद सरकार की एक अहम बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर भी चर्चा की जाएगी। इसी बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन पर भी चर्चा होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि नवंबर में सैलरी बढ़ोतरी पर फैसला लेना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि मौजूदा आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि मार्च 2020 तक सरकार इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी करेगी।

26000 रुपए हो सकती है न्यूनतम सैलरी

26000 रुपए हो सकती है न्यूनतम सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूयतन सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 26000 रुपए हो जाएगी। सैलरी में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं मौजूदा समय में उनका फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुणा है, जबकि वे इसे 3.68 गुणा करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार क्या फैसला लेगी, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+