7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकते हैं 2 तोहफे, DA के साथ बढ़ सकती है बेसिक सैलरी
7th Pay Commission, 7वें वेतन आयोग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई में लगने वाले अगले महंगाई भत्ते में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
7वें वेतन आयोग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई में लगने वाले अगले महंगाई भत्ते में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके साथ ही सैलरी में भी इजाफा किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्टों की मानों तो केंद्र सरकारअगले महीने जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता (डीए) में इजाफा कर सकती है। एआईसीपीआई के जून के आंकड़े आने के बाद मालूम चलेगा कि, सरकार इस बार डीए में कितनी बढ़ोतरी करेगी।

मई और जून के दौरान एआईसीपीआई सूचकांक के 46.40 तक पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद माना जा रहा है कि, सरकार 4 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
अगर डीए में 4 फीसदी की और बढ़ोतरी की जाती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा। अगर केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी करती है तो मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार की ओर से की गई यह पहली बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस फैसले से 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा।

सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?
मान लीजिए कि अगर किसी कर्मचारी की महीने की सैलरी 18 हजार रुपये है। मौजूदा समय में उसे महंगाई भत्ता 42 फीसदी के हिसाब से मिल रहा है। तो उसे सैलरी में सालाना 7560 रुपये मिल रहा है। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। तो डीए 46 फीसदी हो जाएगा। जिसके बाद उसे सालाना सैलरी में 8280 रुपये मिलने लगेंगे। यानी हर महीने सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी ।
बेसिक सैलरी में भी हो सकती है बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में डीए के अलावा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा देखने को मिल सकता है। सरकार चुनावी साल को देखते हुए कर्मचारियों को यह तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार कर्मचारियों के मूल वेतन में 8 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है है। ऐसे में अगर किसी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए है तो यह बढ़कर 26 हजार रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी तभी होगी जब केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications