7th Pay Commission: DA बढ़ोत्तरी को लेकर आज आ सकता है बड़ा अपडेट, जानें हर महीने सैलरी में कितना होगा इजाफा
7th Pay Commission, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को फिलहाल क्रमशः 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिल रहा है।

7th Pay Commission DA hike, देश को लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी पिछले कई महीने से महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। पहले सुनने में आया था कि, केंद्र सरकार होली पर डीए में चार फीसदी का इजाफा कर गिफ्ट दे सकती है। लेकिन सरकार की ओर से इस पर अभी तक कोई निर्यण नहीं लिया है। हालांकि अब खबर आ रही है कि, केंद्र सरकार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मंजूरी दे सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो सकती है। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मंहगाई भत्ता को बढ़ाने की मंजूरी दे सकती है। माना जा रहा है केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की इजाफा कर सकती है। 1 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। जिसके बाद बढ़ोत्तरी के ऐलान की तारीखें लगातार आगे बढ़ रही हैं।

4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद डीए हो जाएगा 42%
अगर आज की कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर ऐलान हो जाता है तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। अभी कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी होने पर 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। उनकी सैलरी और पेंशन में इजाफा हो जाएगा।

अगर डीए बढ़ा तो 11 जनवरी 2023 से लागू होगा
केंद्र सरकार ने आखिरी डीए बढ़ोतरी की घोषणा 28 सितंबर 2022 को की थी। यह 1 जुलाई 2022 से लागू हुआ था। अगर आज 4 फीसदी डीए बढ़ोत्तरी का ऐलान होता है तो डीए में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू होगी। जिसके बाद कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में तीन महीने का एरियर मिलेगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी से उनकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार पर तय होगा DA
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए का कैलकुलेशन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW इंडेक्स) के आधार पर किया जाता है। फॉर्मूले के हिसाब डीए 42.37 फीसदी पर आ रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि सरकार करीब 4 फीसदी डीए में बढ़ोत्तरी करेगी। वहीं अगर आज केंद्र सरकार डीए में चार फीसदी का इजाफा करती है तो प्रति महीने 25,500 रुपये की बेसिक सैलरी लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 1,020 रुपये और सालाना वेतन में 10,710 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी।
केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को अधिकतम हर महीने 56,900 रुपये का बेसिक वेतन मिलता है। अगर डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाता है तो उनका डीए बढ़कर 27,312 रुपये हो जाएगा। तो इस हिसाब से वेतन में 2,276 रुपये हर महीने की बढ़ोतरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications