7th Pay Commission: फिर मिलेगी खुशखबरी, मोदी सरकार एक बार और बढ़ाने जा रही है कर्मचारियों का वेतन!

7th Pay Commission: फिर मिलेगी खुशखबरी, मोदी सरकार एक बार और बढ़ाने जा रही है कर्मचारियों का वेतन!

नई दिल्ली, 15 नवंबर। केंद्रीय कर्मचारियों को हाल ही में सरकार ने तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पहले 18 महीने से महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा लिया, उसके बाद सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी भी की और महंगाई भत्ते को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिय़ा। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को ये तोहफा देकर उनकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। अब एक और बढ़ोतरी होने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार एक और तोहफा कर्मचारियों को देने वाली है।

 कर्मचारियों को तोहफा

कर्मचारियों को तोहफा

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उनकी सैलरी बढ़ा दी तो अब एक और भत्ता बढ़ाने की तैयारी हो रही है। सरकार कर्मचारियों के हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) को बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जल्द ही कर्मचारियों के HRA में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार नए साल में HRA में हुई को लागू कर सकते हैं।

 HRA में बढ़ोतरी

HRA में बढ़ोतरी

सरकार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी कर आपकी सैलरी में बंपर इजाफा कर सकती है। माना जा रहा है कि जनवरी 2022 से इसे लागू किया जा सकता है। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय 11.56 लाख रेलवे कर्मचारियों के एचआरए बढ़ाने की मांग पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इन कर्मचारियों को बढ़े हुए एचआरए के साथ सैलरी मिलेगी।

 कैटेगरी के हिसाब से HRA

कैटेगरी के हिसाब से HRA

आपको बता दें कि कर्मचारियों को उनकी सैलरी में एचआरए भत्ता मिलता है, जो उनके शहर की कैटेगरी से होता है। इसके लिए शहरों को X, Y और Z क्लास में बांटा गया है। एक्स कैटेगरी में कर्मचारियों को HRA के तौर पर 5400 रुपए मिलते हैं। वहीं Y क्लास में 3600 रुपए और Z क्लास के शहर के लिए 1800 एचआरए मिलता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को क्रमश 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी के दर से मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+