बैंक अकाउंट में 1 करोड़ जमा करने पर गुजरात के 5000 लोगों को IT ने भेजा नोटिस
नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट में 1 करोड़ या उससे अधिक की रकम जमा कराने वालों को अब आयकर विभाग नोटिस भेज रही है।
अहमदाबाद। नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग लगातार लोगों के बैंक अकाउंटों पर नज रें बनाए हुए है। बार-बार लोगों को इसके लिए हिदायत भी दी गई। अब विभाग ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने गुजरात के 5000 लोगों को नोटिस भेजा है।

आयकर विभाग ने गुजरात के ऐसे 5,000 लोगों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने नोटबंदी के बाद से अप ने बैंक खाते में 1 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम जमा करवाई है। अकेले अहमदाबाद के 500 से ज्यादा लोग इस लिस्ट में शामिल हैं।
आयकर विभाग ने बैंकों को पहले ही निर्देश दे रखे थे, जिसके तहत बैंकों ने उनलोगों की लिस्ट तैयार की, जिन्होंने 8 नवंबर के बाद से अपने अकाउंट में 1 करोड़ या उससे अधिक की रकम जमा कराई। बैंकों ने ये सूची आयकर विभाग को सौंप दी, जिसके बाद अब आयकर विभाग करोड़पतियों के आय के स्त्रोतों को जानने के लिए उन्हें नोटिस भेज रहा है। नियम के मुताबिक जो भी व्यक्ति अपनी आय का स्त्रोत बताने में विफल होगा उस पर रकम का 85 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications