आपके पास भी हैं 500 और 1000 के नोट, यहां से बदल लें

मंगलवार रात को 8 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संदेश दिया। संदेश भी ऐसा कि पूरा देश स्तब्ध रह गया।

नई दिल्ली। मंगलवार रात को 8 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संदेश दिया। संदेश भी ऐसा कि पूरा देश स्तब्ध रह गया। पीएम मोदी ने घोषणा कर दी है कि आज यानी 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए हैं।

rupee

अगर आप के पास पैसे हैं तो क्या करें?

अगर आपके पास भी 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बाजार में तो आप इन नोटों को नहीं चला सकेंगे, लेकिन अपने पुराने नोटों को बदल सकते हैं।

नोट बदलने के लिए अलग-अलग शर्तें रखी गई हैं जिनके तहत आप 31 मार्च 2017 तक अपने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बदल सकते हैं।

कहां से बदलें नोट?

जिनके पास 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट हैं वो अपने नोटों को 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक बदले जा सकते हैं। नोट किसी भी बैंक या डाकघर से बदल सकते हैं।

दो दिन एटीएम रहेंगे बंद

9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। अगर आप 30 दिसंबर तक भी अपने नोट बदल नहीं पाते हैं तो आप 31 मार्च 2017 तक इन नोटों को रिजर्व बैंक में जमा कर सकते हैं। यह भी घोषणा की गई है कि कल बैंक बंद रहेंगे।

500 और 2000 रुपए के नोट आएंगे

सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए हैं, लेकिन इसकी जगह पर नए 500 रुपए के नोट जारी किए जाएंगे। साथ ही 2000 रुपए के नो भी जारी किए जाएंगे।

यहां पर 11 नवंबर तक चलेंगे नोट

11 नवंबर रात 12 बजे तक सीएनजी स्टेशन, पेट्रोल पंप, एयरपोर्ट, केन्द्रीय भंडार, दवा की दुकानों, सफल और अस्पताल में ये नोट चलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+