फोर्ब्स के धनकुबेरों की सूची में पांच भारतीय-अमेरिकी, बिल गेट्स फिर बने नंबर 1
न्यूयॉर्क। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने सबसे धनी व्यक्तियों की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें पांच इंडो-अमेरिकन हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में 400 लोग शामिल हैं।
इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल से नंबर वन की सीट पर विराजमान हैं। इस लिस्ट में जिन पांच भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं, उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- सिंफनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रमेश वाधवानी (222वें स्थान पर)
- आउटसोर्सिंग फर्म सिनटेल के सह संस्थापक भरत नीरज देसाई (274वें स्थान पर)
- विमानन क्षेत्र के राकेश गंगवाल(321वें स्थान पर)
- उद्यमी जॉन कपूर (335वें स्थान पर)
- सिलिकन वैली निवेशक कवितर्क राम श्रीराम भी हैं ( 361वें स्थान पर)













Click it and Unblock the Notifications