Vodafone offer: 6 महीने तक 5 रुपये से कम में 1 GB डाटा, जानें पूरा प्‍लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से मिल रही चुनौती का सामना करने के लिए वोडाफोन ने एक नया 4G टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए लॉन्च किए इस प्लान में वोडाफोन अपने ग्राहकों 5 रुपये से भी कम में 4G इंटरनेट डाटा दे रहा है। खास बात यह है कि इस प्लान की वैधता 6 महीने तक की होगी। आइए जानते हैं वोडाफोन का क्या है ये नया प्लान और इसके लिए ग्राहकों को कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे ...

399 रुपये का है प्लान

399 रुपये का है प्लान

वोडाफोन का ये नया प्लान 399 रुपये का है। 399 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 90 जीबी 4G डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस डाटा पर किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं होगी। यानी कि आप चाहें तो इस 90 जीबी डाटा को एक दिन में खत्म कर दें या फिर 6 महीने तक यूज करें। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी काल की असीमित सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान की वैधता 6 महीने तक है।

एयरटेल और जियो से सस्ता है वोडाफोन का प्लान

एयरटेल और जियो से सस्ता है वोडाफोन का प्लान

रिलायंस जियो के अगर 399 रुपये के प्लान की बात की जाए तो जियो इतने में ग्राहकों को 70 जीबी डाटा देता है। साथ ही उसके प्लान की वैधता भी सिर्फ 70 दिनों तक ही है। वहीं अहर एयरटेल के 399 रुपये की बात की जाए तो एयरटेल इतने में अपने ग्राहकों को सिर्फ 1 जीबी प्रतिदिन डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ देता है। ऐसे में अगर तुलना की जाए तो वोडाफोन का ये नया प्लान जियो और एयरटेल दोनों से सस्ता है।

वोडोफोन के ये रहे अन्य प्लान

वोडोफोन के ये रहे अन्य प्लान

इसके अलावा वोडाफोन का 348 रुपये का प्लान अबी भी वैसे ही जारी रहेगा। इस प्लान में वोडाफोने अपने ग्राहकों को 1 जीबी प्रतिदिन डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ देता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क असीमित लोकल या एसटीडी काल की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ वोडोफोन 257 रुपये में 2 जीबी 4G डाटा असीमित लोकल और एसटीडी काल का प्लान भी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+