Smartphone Gadgets: 300 रुपए से भी कम के हैं ये 3 गैजेट, फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल नहीं करते। आप अपने स्मार्टफोन के साथ कुछ शानदार गैजेट का इस्तेमाल करके इसे और अधिक स्मार्ट बना सकते हैं। आपको ये सुनकर हैरानी हो सकती है कि यह सब महज 300 रुपए या उससे भी कम में हो सकता है। आइए जानते हैं 3 ऐसे ही गैजेट के बारे में जो amazon.com पर 300 रुपए से भी कम में मिल रहे हैं जिनसे आप कई बड़े-बड़े काम कर सकते हैं।

ब्लूटूथ रिसीवर (Bluetooth Receiver)
ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर आपको ब्लूटूथ रिसीवर (Rewy Wireless Bluetooth Receiver Adapter 3.5MM AUX Audio Stereo Music Home Handsfree Car Kit Bluetooth Stereo Adapter) मिलेगा, जिसे आप अपनी कार, अपने घर या कहीं और भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपनी कार को ब्लूटूथ सपोर्टेड बना सकते हैं, अपने हेडफोन को ब्लूटूथ सपोर्टेड बना सकते हैं और यहां तक कि आप अपने घर में रखे वूफर को भी ब्लूटूथ इनेबल्ड कर सकते हैं। इस कीमत 300 रुपए से भी कम है। यानी छोटे पैकेट में बड़ा धमाका।

वाटर प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर (Water Proof Bluetooth Speaker)
यह कोई मामूली ब्लूटूथ स्पीकर (Tiny Deal BTS-06 Mini Waterproof Bluetooth Speaker) नहीं है। इस स्पीकर का इस्तेमाल आप नहाते समय या फिर ऐसी किसी जगह पर भी कर सकते हैं, जहां बारिश हो रही हो। स्पीकर से आप नहाते गाने तो सुन ही सकते हैं, साथ ही अगर कोई फोन आता है तो आप उसे भी रिसीव कर सकते हैं। इस स्पीकर में एक माइक भी लगा है, जिसकी मदद से आप आसानी से बात भी कर सकते हैं। इसी कीमत भी 300 रुपए से कम है।

पॉप सॉकेट (PopSocket)
यह गैजेट उन लोगों के लिए है जो बड़ा फोन इस्तेमाल करने के शौकीन हैं। फोन बड़ा होने की वजह से कई बार यह देखा गया है कि फोन हाथ से फिसल कर गिर जाता है और कई बार फोन टूट भी जाता है। ऐसे में पॉप सॉकेट (HappyGrumpy Popholder) का इस्तेमाल करते आप अपने फोन को टूटने से बचा सकते हैं। इस सॉकेट को मोबाइल के पीछे की तरफ चिपकाना होता है। इतना ही नहीं, आप इस गैजेट का इस्तेमाल करके कार माउंट भी बना सकते हैं। यह भी अमेजन पर 300 रुपए से कम की कीमत में मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications