32 लाख एटीएम कार्ड खतरे में, जानिए कौन और कैसे चुरा रहा आपके कार्ड की जानकारी

आशंका ये भी जताई जा रही है कि देशभर के अलग-अलग बैंकों के करीब 32 लाख डेबिट कार्ड की जानकारियां और पिन नंबर चोरी हो गए हैं।

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने करीब 6 लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक किए हैं। अब आशंका ये भी जताई जा रही है कि देशभर के अलग-अलग बैंकों के करीब 32 लाख डेबिट कार्ड की जानकारियां और पिन नंबर चोरी हो गए हैं।

atm

जानकारों का कहना है कि यह कार्ड ऐसे एटीएम पर इस्तेमाल किए गए, जिसमें मालवेयर था और उसी से इन डेबिट कार्ड के पिन चोरी किए गए हैं। इस चोरी को अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी बताया गया है।

इस चोरी का शिकार एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और ऐक्सिस बैंक हुए हैं। जिन 32 लाख डेबिट कार्ड के पिन चोरी होने की आशंका जताई गई है, उसमें करीब 26 लाख कार्ड वीजा और मास्टर कार्ड के हैं, जबकि बाकी कार्ड रुपे के हैं। बताया गया है कि इनमें से कुछ कार्ड का गलत इस्तेमाल चीन की किसी जगह पर हुआ है।

किसने की है चोरी?

अभी तक की जानकारी से पता चला है कि यह चोरियां उन एटीएम के इस्तेमाल से हुई हैं, जो हिटाची पेमेंट सिस्टम से जुड़े हुए थे। आपको बता दें कि हिटाची पेमेंट यस बैंक के लिए एटीएम का नेटवर्क चलाती है।

क्या कहा यस बैंक ने?

यस बैंक का अभी भी यही कहना है कि उसके एटीएम नेटवर्क में को समस्या नहीं है और वह अपने ग्राहकों की हर जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए अहम कदम उठा रहा है।

बैंक ने कहा- हमने अपने सभी एटीएम की जांच की है, जिसमें सेंधमारी को कोई मामला सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि यस बैंक का एटीएम नेटवर्क बहुत ही छोटा है, लेकिन इन मशीनों से थर्ड पार्टी ट्रांजैक्शन के कारण कई बैंक प्रभावित हुए हैं।

कैसे होती है ये चोरी?

ज्यादातर एटीएम फ्रॉड मशीनों पर स्किमर लगा कर या फिर हिडन कैमरे के जरिए पिन नंबर चुराकर किए जाते हैं। जानकारों की मानें तो मालवेयर ने एसबीआई के हार्डवेयर सिक्योरिटी मॉड्यूल तक अपनी पहुंच बना ली है, जिसके चलते एसबीआई ने नए डेबिट कार्ड जारी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ऐसा करके मालवेयर कार्ड की जानकारी और पिन नंबर जान सकता है।

क्या कहना है हिटाची का?

हिटाची पेमेंट सर्विस के एमडी लॉनी एंटनी ने कहा, 'पहली नजर में तो हमारे सिस्टम की सुरक्षा में कोई कमी नजर नहीं आ रही है, लेकिन जांच की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मुझे नहीं लगता कि किसी बैंक को नए डेबिट कार्ड जारी करने की जरूरत है। कई बैंकों ने ग्राहकों को अपने एटीएम पिन नंबर बदलने को कहा है, लेकिन बैंक ऐसे निर्देश आमतौर पर ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देते रहते हैं।'

एसबीआई कर चुका है 6 लाख कार्ड ब्लॉक

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से सुरक्षा कारणों के चलते करीब 6 लाख एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। एसबीआई का कहना है कि जल्द ही वह सभी को नए कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बैंक की तरफ से बताया गया कि इतने सारे कार्ड ब्लॉक करने का फैसला किसी वायरस से संबंधित सुरक्षा कारणों से लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+