जानिए गूगल के नए स्मार्टफोन 'पिक्सल' की 25 खास बातें
नई दिल्ली। मंगलवार की रात को गूगल ने अपना एक खास स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे पिक्सल नाम दिया गया है। गूगल का यह फोन नई पीढ़ी का है।
इसके तहत गूगल ने दो फोन लॉन्च किए हैं- पिक्सल और पिक्सल एक्सएल। आइए जानते हैं गूगल के इस पिक्सल स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास बातें।

15 मिनट में होगा चार्ज
1- गूगल के इस पिक्सल स्मार्टफोन की खासियत है कि वो मात्र 15 मिनट की चार्जिंग से 7 घंटे तक चलेगी।
2- भारत में इस फोन की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी।
3- यह फोन फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल पर उपलब्ध होगा।
4- पिक्सल स्मार्टफोन सिल्वर, काले और नीले रंग में आएगा।
5- नीले रंग का पिक्स्ल स्मार्टफोन लिमिटेड एडिशन है और अभी वह भारत में उपलब्ध नहीं होगा।

क्या होगी इसकी कीमत?
6- भारत में इसकी कीमत 57,000 रुपए (32 जीबी) और 76,000 (128जीबी) है।
7- इसमें यूजर का वीडियो एक्सपिरिएंस बेहतर बनाए जाने के लिए वीडियो स्टेबलाइजेशन की सुविधा दी गई है।
8- इसका रीयर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
9- इस स्मार्टफोन को लेकर गूगल ने दावा किया है कि इसके कैमरे से कम समय में तस्वीर क्लिक की जा सकेगी।
10- इस स्मार्टफोन के कैमरे में HDR+ के जरिए तस्वीरों की क्वालिटी अच्छी होगी।

कितनी दमदार है बैटरी?
11- इसका इस्तेमाल मैसेज,वाट्सएप और अन्य कामों के लिए कम कर सकते हैं।
12- इस स्मार्टफोन की बैटरी 2,770 या 3,450 एमएएच की होगी।
13- इसकी स्टोरेड क्षमता 32 जीबी और 128 जीबी की है।
14- साथ ही इसमें 4 जीबी का रैम होगी।
15- इसका क्वाड प्रोसेसर 2x2.15Ghz या 2x2.16Ghz का है।

गोरिल्ला ग्लास ने बनाया और खास
16- पिक्सल में 5 इंच का फुल एचडी अमोल्ड (AMOLED) डिस्प्ले हैं, वहीं XL साइज के फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच है।
17- पिक्सल के दोनों ही स्मार्टफोन के पीछे की तरफ शीशा लगा हुआ है। आधी दूरी तक शीशा है और बाकी का हिस्सा मेटल का है।
18- फोन के दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है, जो फिंगरप्रिंट और स्क्रैच प्रूफ है।
19- पिक्सल का कैमरा पीछे लगे शीशे के अंदर है, इस तरह से यह अन्य फोन की तरह बाहर नहीं है।
20- फोन के पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा हुआ है।

गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा आपको
21- फोन के पीछे की तरफ G लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि यह गूगल का लोगो है।
22- पिक्सल के साथ गूगल असिस्टेंट की सुविधा भी मिलेगी।
23- गूगल का ये फोन लेने वालों को गूगल फोटो स्टोरेज में अनलिमिटेड फोटो और वीडियो रखने की सुविधा मिलेगी, वो भी हाई रिजॉल्यूशन में।
24- ऐप्पल के आईफोन 7 से यह फोन एक मामले में बहुत बेहतर है, इस फोन में हेडफोन का जैक है।
25- इस स्मार्टफोन की बॉडी अल्मयूनियम की होगी।












Click it and Unblock the Notifications