2000 Rupees Note: 2 हजार का नोट बदलने, जमा करने का अंतिम वक्त नजदीक, 14 दिनों बाद बेकार हो जाएगी करेंसी
2000 Rupees Note: भारतीय रिजर्व बैंक के 19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोटों को चलने से बाहर करने के फैसले के बाद अब नोट वापसी की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है। आम लोगों के लिए 2 हजार का नोट बदलने या फिर अपने खाते में जमा करने की सुविधा आगामी 30 सितंबर (शनिवार) तक ही उपलब्ध रहेगी।
ऐसे में नोट बदलवाने की अंतिन तिथि को महज 14 दिन बचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अब जैसे-जैसे नोट वापसी का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बैकों में लोगों के भीड़ बढ़ने की संभावना है। जिसके मद्देनजर सभी बैंकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बैंक शाखा प्रबंधक ने तो अपने-अपने बैंकों में एक्स्ट्रा काउंटर बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल सभी बैंकों ने ग्राहकों को किसी प्रकार से तकलीफ ना उठानी पड़े, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
किसी काम का नहीं रहेगा 2 हजार का नोट
अब आरबीआई द्वारा निर्धारित की गई अंतिम समय सीमा करीब आ चुकी है, ऐसे में 2 हजार रुपए का नोट जमा कराने के लिए सिर्फ 14 दिन बचे हैं। इसके बाद ये नोट किसी काम का नहीं होंगे। इसलिए जिन भी लोगों के पास 2 हजार का नोट है, वे 30 सितंबर तक अपनी करेंसी या तो बैंक में जमा करवा दें या फिर बदलकर दूसरे ले सकते हैं।
अब तक जमा हुए इतने नोट
हाल ही में आरबीआई ने एक आंकड़ा पेश किया था, जिसके अनुसार 2000 रुपए के लगभग 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। सितंबर की शुरुआत में जारी एक बयान में कहा गया है कि बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त, 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपए है।
प्रमुख बैंकों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपए मूल्य वर्ग के कुल बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं और शेष लगभग 13 प्रतिशत को अन्य मूल्य वर्ग के बैंक नोटों में बदल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications