200 रुपए के नोट को लेकर ये बड़ी खबर आई सामने
नई दिल्ली। जल्द ही आपकी जेब में भी 200 रुपए का नोट पहुंच जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी की जा चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही 200 रुपए के नोट बाजार में आ जाएंगे। इसी बीच 200 रुपए के नोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं क्या है ये बड़ी खबर।

एटीएम से भी मिलेंगे 200 के नोट
कुछ समय पहले तक खबरें थीं कि 200 रुपए के नोट को एटीएम से जारी नहीं करने का सुझाव दिया गया है, ताकि एटीएम को 200 के नोट के हिसाब से रीकैलिबरेट करने में खर्च और समय की बर्बादी न करनी पड़े। अब खबरें हैं कि 200 रुपए का नोट एटीएम से भी जारी किया जाएगा और इसे कुछ इस तरह बनाया जा रहा है कि एटीएम मशीन को रीकैलिबरेट करने की जरूरत नहीं होगी।

अगस्त में आएगा ये नोट
भारतीय रिजर्व बैंक में नोट छपाई के मामले से जुड़े कुछ लोगों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक अगले महीने 200 रुपए के नोट जारी कर देगा। ऐसे में अब जल्द ही आप लोगों की जेब में 200 रुपए के नोट भी होंगे। नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नोट जारी किए थे, लेकिन छोटे नोट जारी नहीं किए थे। इसी के चलते छोटे नोटों की किल्लत हो गई थी। 200 रुपए के नोट बाजार में आ जाने के बाद छोटे नोटों की किल्लत खत्म हो जाएगी।

2000 के नोटों की छपाई बंद
भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब 5 महीने पहले से ही 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है और अपना पूरा फोकस 200 रुपए और अन्य छोटे नोट छापने में लगा दिया है। इस बात की पुष्टि इस मामले से जुड़े लोगों ने मंगलवार को की है। उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्रीय बैंक भी इस साल अब और अधिक 2000 रुपए के नोट नहीं छापना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications