नोटबंदी के 29 दिन बाद आरबीआई ने बताईं 14 अहम बातें

नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के दौरान आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने बताया कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने क्‍या किया और नोटबंदी से क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

मुंबई। नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के दौरान आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने बताया कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने क्‍या किया और नोटबंदी से क्‍या प्रभाव पड़ेगा। इससे संबंधित 14 अहम बातें पहली बार आरबीआई ने की हैं। जानिए क्‍या-क्‍या बोला आरबीआई ने।

14 important point rbi governor urjit patel tell after demonetisation

1- आरबीआई ने बताया कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच में आरबीआई ने 19.1 अरब नए नोट पब्लिक के बीच में जारी किए हैं। यह नोटों की कुल संख्‍या पिछले तीन साल में जारी किए गए कुल नोटों की संख्‍या से ज्‍यादा है।

2-आरबीआई ने बाजार में पर्याप्‍त मात्रा में बाजार में नए नोट न आने पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि नए नोटों को अपने पास रोक कर न रखें।

3-आरबीआई ने बताया कि बैंकों में अभी तक 500-1000 रुपए के कुल 11.55 लाख करोड़ रुपए के नोट आज की तारीख तक बैंकों में वापस आ चुके हैं।

4-केंद्र सरकार की तरफ से आरबीआई को सिर्फ नोटबंदी के नाम पर कोई विशेष लाभांश नहीं दिया गया है।

5-पिछले दो सप्‍ताह में आरबीआई ने 500-100 रुपए के और नए नोट छापे हैं।

6-आरबीआई ने बताया कि बाजार में 4 लाख करोड़ रुपए की नई करेंसी जारी की गई है।

7-आरबीआई ने कहा कि नोटबंदी के निर्णय को जल्‍दबाजी में नहीं लिया गया।

8-आरबीआई बोर्ड की बैठक में नोटबंदी से होने वाली परेशानियों को उठाया गया था। उन समस्‍याओं को सुलझाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

9-आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि जो भी असुविधा हो रही है वो नोटबंदी के कारण हो रही है।

10-रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला यूएस फेडरल रिजर्व के फैसले के आधार पर नहीं लिया गया।

11-नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए उर्जित पटेल ने कहा कि अधिकतर लोग इस निर्णय को सही मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस फैसले से कालेधन, फर्जी करेंसी, आतंकवाद के खात्मे में मदद मिलेगी। इस निर्णय को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

12-उर्जित पटेल ने कहा कि नोटबंदी के असर से आरबीआई की बैलेंस सीट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

13-बैंकों और एटीएम से रुपए निकालने पर लगे प्रतिबंध को समाप्‍त करने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

14-नोटबंदी से नोटों की सुरक्षा बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी, टैक्‍स प्रक्रिया आसान होगी और डिजिटाइजेशन बढ़ेगा। आरबीआई ने यह भी बताया कि दोबारा 1000 रुपए के नोट जारी किए जाने का फैसला नहीं किया गया है। आरबीआई ने साफ इशारा किया कि सामान्‍य स्थिति होने तक बैंक से पैसे निकालने की सीमा को हटाया नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+