30 मिनट में बिक गया 100 Kg सोना और 600 Kg चांदी! जानें वजह

नई दिल्ली। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि धनतेरस और दिवाली सोने-चांदी की ब्रिकी पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जो रिपोर्ट सामने आई है आई है उसके मुताबिक महज आधे घंटे में 100 किलो सोने की बिक्री हो गई। सर्राफा बाजार में दिवाली के एक दिन बाद नए साल की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 30 मिनट के अंदर 100 किलो सोना और 600 किलो चांदी की बिक्री हो गई।

 100 Kg Gold and 600 KG Silver sold out just in 30 Minute, Here is the reason

आपको बता दें कि हमेशा की तरह इस साल भी दिवाली के एक दिन बाद नए साल के मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र का आयोजन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने किया था। इस मौके पर आधे घंटे के अंदर ही सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक धनतेरस के मौके पर देशभर में करीब 30 टन सोने की लिवाली रही, जबकि पिछले साल धनतेरस पर करीब 40 टन सोने की बिक्री हुई थी। सोने की ऊंची कीमत का असर इस पर पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 24 कैरेट का सोना 38,666 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि धनतेरस पर 24 कैरट सोने 38,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका था। वहीं मुहूर्त ट्रेडिंग पर चांदी 46,751 रुपए प्रति किलो पर बिका था, जबकि धनतेरस पर चांदी का भाव 46,775 रुपए प्रति किलो था। इस दौरान 22 कैरट वाला सोना 38,511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका। आपको बता दें कि दिवाली के अगले दिन हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है। इसी के दौरान कारोबारी नए साल की अपनी नई खाता-बही की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर कुछ घंटों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है, जहां बड़ी संख्या में लोग सोना-चांदी खरीदने पहुंचते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+