एक ही झटके में HDFC के 100 खाताधारक बन गए करोड़पति, अकाउंट में अचानक आ आए 13-13 करोड़ रुपए

एक ही झटके में HDFC के 100 खाताधारक बन गए करोड़पति, अकाउंट में अचानक आ आए 13-13 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। अगर आपके बैंक खाते में अचानक उम्मीद से अधिक कैश आ जाए तो सोचिए आपकी हालत क्या होगी? ऐसा ही कुछ HDFC के खाताधारकों के साथ हुआ, जिसके बैंक खाते में अचानक से लाख नहीं बल्कि 13 करोड़ रुपए जमा हो गए। खाताधारक हैरान थे कि आखिर ये करोड़ों रुपए उनके बैंक खाते में कैसे जमा हो गए?

 क्या है मामला

क्या है मामला

तमिलनाडु के चेन्नई में एचडीएफसी( HDFC Bank) के 100 खाताधारकों के अकाउंट में अचानक से 13-13 करोड़ रुपए जमा हो गए। अचानक से बैंक खाते में आए 13 करोड़ रुपए देख खाताधारक हैरान थे, हालांकि उनकी ये खुशी बहुत देर तक नहीं रह सकी। जब तक वो कुछ समझ पाते बैंक ने अपनी गलती सुधार ली। ये मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के टी नगर के एचडीएफसी ब्रांच के करीब 100 ग्राहकों को अचानक से बैंक की ओर से SMS आया, जिसमें खाते में 13 करोड़ रुपए क्रेडिट होने की सूचना मिली।

 HDFC बैंक ने सुधारी गलती

HDFC बैंक ने सुधारी गलती

बैंक की ओर से 100 ग्राहकों को ये SMS आय़ा, जिसमें उन्हें जानकारी दी गई कि उनके बैंक खाते में 13 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। यानी बैंक ने 100 लोगों के बैंक अकाउंट में अचानक से 1300 करोड़ रुपए जमा करवा दिए। लोगों ने बैंक का मैसेज देखा तो वो परेशान हो गए। उन्हें लगा कि शायद उनका बैंक खाता हैक कर लिया गया है। कुछ ग्राहकों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी, लेकिन थोड़ी देर में ही बैंक ने अपनी ये गलती सुधार ली।

 तकनीकी खामी का नतीजा

तकनीकी खामी का नतीजा

पुलिस ने इस बारे में जब के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी के कारण खाताधारकों को ये मैसेज मिला। ब्रांच में सॉफ्टवेयर पैच की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके दौरान ही ये समय में सभी 100 ग्राहकों के पास पैसे जमा होने का मैसेज पहुंच गया। बैंक ने कहा कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक की तरफ से तकनीकी खामी के कारण ऐसा हुआ, जिसे फौरन सुधार भी लिया। जैसे ही बैंक को इस गलती का पता चला बैंक ने फौरन इन खाताधारकों के खाते से पैसे निकालने पर रोक लगा दी। बैंक ने स्पष्ट किया कि इस दौरान बैंक में पैसे जमा तो किए जा सकते हैं, लेकिन निकालने पर रोक लगा दी गई, जब तक कि इस समस्या का हल नहीं निकल जाता।

 पैसे निकालने पर रोक

पैसे निकालने पर रोक

बैंक ने कहा कि मामला तकनीकी खामी की वजह से हैं, इसलिए इसे सुधारने में थोड़ा वक्त लग रहा है। रविवार तक 80 फीसदी समस्या को सुधार लिया गया था। ताकि सोमवार को इस पर काम जारी है। इस दौरान खाताधारकों को बैंक खाते से पैसे नहीं निकालने की सलाह दी गई । वहीं बैंक ने इस असुविधा के लिए ग्राहकों से माफी मांगी और कहा कि जल्द ही उन ग्राहकों को कैश निकालने की सुविधा फिर से मिलने लगेगी।

इस Bank के ग्राहकों को झटका, 1 जून से मिनिमम बैलेंस समेत बदल जाएंगे इस सर्विस के चार्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+