आपका एटीएम कार्ड भी है खतरे में, ये हैं बचने के 10 टिप्स
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके एटीएम कार्ड की जानकारियां न हों चोरी, तो अपनाइये ये 10 टिप्स और सुरक्षित करिए अपने अकाउंट को।
नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करीब 6 लाख एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही, अब इस बात की भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि करीब 32 लाख एटीएम कार्ड खतरे हैं। इन्हें संदिग्ध जगह से गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।

जहां एक ओर भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही नए कार्ड जारी करने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्य बैंक जल्द ही अपने ग्राहकों को एटीएम पिन बदलने की हिदायत दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे अपने एटीएम कार्ड को रखा जाए सुरक्षित, ताकि चोरी न हो सके आपका डेटा।
1- अपने एटीएम कार्ड पर उसके पीछ की तरफ अपने हस्ताक्षर जरूर करें।
2- अपने एटीएम का पिन नंबर एक निर्धारित समय पर बदलते रहें। ऐसा देखा गया है कि लोग कई महीनों, कई बार तो सालों तक अपना एटीएम पिन नहीं बदलते हैं। आपको बता दें ऐसे कार्ड के डेटा चोरी होने का खतरा अधिक रहता है।
3- कभी भी अपना एटीएम कार्ड और एटीएम पिन एक साथ न रखें। इसे कभी कार्ड पर न लिखें। कोशिश करें कि आप पिन नंबर को याद रखें, लेकिन कभी भी पिन नंबर अपनी जन्मतिथि से मिलता-जुलता न रखें। ऐसे पिन जल्दी हैक होते हैं।
4- एटीएम कार्ड या अपना पिन नंबर कभी भी किसी को न बताएं। भले ही कोई बैंक वाला भी आपसे आपका पिन पूछे तो उसे न बताएं। आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक कभी भी कोई बैंक अपने ग्राहक से फोन, ईमेल, मैसेज या अन्य किसी भी माध्यम से उसका एटीएम पिन नहीं पूछ सकता।
5- जिस समय आप एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हों, उस समय किसी अन्य व्यक्ति को एटीएम केबिन में न आने दें। अगर किसी स्थिति में ऐसा होता भी है और आपको लगता है कि आपका पिन किसी ने देख लिया है, तो जल्द से जल्द उसे बदल दें।
6- जिस समय आप एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हों, उस समय एटीएम का कीपैड अपने हाथों से छुपा लें, ताकि कोई ये न देख सके कि आप क्या पिन डाल रहे हैं, ना ही वह आपके पिन नंबर का अंदाजा लगा सके।
7- अपनी ट्रांजैक्शन स्लिप को कभी भी एटीएम के अंदर न फेंकें, क्योंकि उस पर आपकी बहुत सी बैंकिंग डिटेल्स होती हैं। एटीएम में बहुत से लोग आते हैं, ऐसे में अगर वह स्लिप गलत हाथों में पड़ गई तो उसका दुरुपयोग हो सकता है। कोशिश करें कि स्लिप की पूरी तरफ से कई टुकड़ों में फाड़ कर ही फेंकें।
8- एटीएम से कोई भी ट्रांजैक्शन करने के बाद तब तक एटीएम के पास ही रुकें, जब तक कि मशीन दोबारा सो वेलकम वाला मैसेज द देने लगे। दरअसल, कभी-कभी लोग अपनी ट्रांजैक्शन करने के बाद जल्दबाजी में चले जाते हैं, जबकि कई बात मशीन के धीमे काम करने की वजह से उनकी ट्रांजैक्शन प्रक्रिया चल ही रही होती है। ऐसे में अगर आपके बाद कोई गलत व्यक्ति एटीएम में आता है तो वह आपकी एटीएम जानकारियों का दुरुपयोग कर सकता है।
9- अपना कार्ड कभी भी किसी ऐसी दुकान पर स्वाइप ना करें, जो संदिग्ध लगे। हो सकता है उसका कार्ड रीडर सिर्फ आपकी जानकारियां चुराने के लिए लगाया गया हो।
10- जैसे ही आप नया एटीएम कार्ड ले लें तो तुरंत अपना पुराना कार्ड नष्ट कर दें। साथ ही अपना मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट के साथ जरूर रजिस्टर कराएं और एसएमएस अलर्ट जारी रखें, ताकि कोई भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन होने पर आपको पता चल जाए।













Click it and Unblock the Notifications