बैंक जाने की जरुरत नहीं, क्योंकि ATM करेगा आपके लिए ये 10 काम

नई दिल्ली। एक वक्त था जब पैसे निकालने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी कतारे लग ती थी। अगर बैंक की छुट्टी हो तो पैसा निकालना मुश्किल हो जाता था। लेकिन वक्त बदला और एटीएम ने लोगों के बीच गह री जगह बना ली। अब दिन हो या रात आप किसी भी वक्त एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।

एटीएम सिर्फ पैसा निकालने की मशीन नहीं है। इसकी मदद से आप बिना बैंक गए अपने कई जरुरी फाइनेंशियल काम निपटा सकते हैं। कहने का मतलब ये कि पैसा निकालने के अलावा छोटे-बड़े 10 और ऐसे काम है जो आप बिना बैंक जाए केवल ATM कार्ड के माध्यम से ही कर सकते हैं। आइए आपको आज इन्हीं 10 फायदों के बारे मे बताते हैं।

खरीद सकते हैं रेल और हवाई टिकट

खरीद सकते हैं रेल और हवाई टिकट

कुछ बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम के जरिए रेलवे और हवाई नटिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए बैंक कारेलवे और एयरलाइंस से करार होना जरुरी होता है।

डिपॉजिट करने के लिए

डिपॉजिट करने के लिए

एटीएम के माध्यम से आप अपने बैंक में पैसे जमा कर सकते हैं। बस आपको ध्यान इस बात का रखना है कि जो नोट आप एटीएम में डालने वाले हैं वो गले हुए न हों। एटीएम में पैसे जमा होते ही रिसिप्ट आपको मिल जाएगी।

एफडी खुलवाने के लिए

एफडी खुलवाने के लिए

कई बैंक अपने ग्राहकों को बिना बैंक जाए केवल एटीएम के माध्यम से फिक्स डिपॉजिट खोलने की सुविधा दे रही है। एटीएम के माध्यम से एफडी करवाने पर 7 दिनों में आपके पास एफडी की रिसिप्ट पहुंच जाएगी।

इंश्योरेंस के लिए

इंश्योरेंस के लिए

एटीएम के मदद से आप बीमा की किश्तें, म्युचुअल फंड्स की किश्त भी भर सकते हैं।

पैसे ट्रांसफर करने के लिए

पैसे ट्रांसफर करने के लिए

एटीएम मशीन के जरिए आप चंद मिनटों में किसी भी खाते में पैसे ट्रांस्फर कर सकते हैं।हलांकि ये सुविधा अभी सभी बैंकों के साथ शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसके साथ बाकी के बैंक भी जुड़ जाएंगे।

बिल का भुगतान

बिल का भुगतान

एटीएम के माध्यम से आप बिजली, पानी, गैस के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

चेक बुक के लिए

चेक बुक के लिए

आप एटीएम के माध्यम से अपने बैंक में चेक बुक के लिए आवेदन कर सकताते हैं। एटीएम से चेक बुक के लिए आवेदन डालने के 1 हफ्ते के अंदर चेक बुक आपके पते पर पहुंच जाएगा।

मोबाइल नंबर और पता अपडेट

मोबाइल नंबर और पता अपडेट

एटीएम के जरिए आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास आपका पुराना नबंर चालू हालत में होना अनिवार्य है।

मोबाइल रिचार्ज

मोबाइल रिचार्ज

एटीएम मशीन के जरिए आप अपना फोन भी रिचार्ज कर सकते है।

बैंक खाते और लोन की जानकारी

बैंक खाते और लोन की जानकारी

एटीएम की मदद से अपने लोन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप अपने बकाया लोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जैसे कितनी राशी बची है, अगली किश्त कब जमा करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+