भारत के 1 फीसदी अमीरों के पास है देश की कुल 58 फीसदी संपत्ति

पूरे विश्‍व में अमीरों और गरीबों के बीच लगातर असमानता बढ़ती ही जा रही है। ऑक्‍सफेम की नई रिपोर्ट के आंकड़ें और ज्‍यादा चौकाने वाले और इस बात की पुष्टि करते दिखते हैं।

दावोस। पूरे विश्‍व में अमीरों और गरीबों के बीच लगातर असमानता बढ़ती ही जा रही है। ऑक्‍सफेम की नई रिपोर्ट के आंकड़ें और ज्‍यादा चौकाने वाले और इस बात की पुष्टि करते दिखते हैं। ऑक्‍सफेम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि देश की 58 फीसदी संपत्ति पर यहां की महज 1 फीसदी आबादी के पास है।

भारत के 1 फीसदी अमीरों के पास है देश की कुल 58 फीसदी संपत्ति

यह आंकड़ा वैश्विक स्‍तर पर 50 फीसदी के आंकड़े से अधिक है। वर्ल्‍ड इकॉनामिक फोरम की यहां होने वाली वार्षिक बैठक से पहले अधिकार समूह ऑक्सफैम द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार भारत के अंदर केवल 57 अरबपतियों के अब कुल 216 अरब डॉलर की संपत्ति है जोकि देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है।

ऑक्‍सफेम के अध्‍ययन में कहा गया है कि भारत में 84 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर है। इनमें 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। इसके बाद दिलीप सांघवी की संपत्ति 16.7 अरब डॉलर और विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी की संपत्ति 15 अरब डॉलर है। देश की कुल संपत्ति 3100 अरब डॉलर है। Read more: सिर्फ आठ लोगों के पास है दुनिया की आधी से ज्‍यादा संपत्ति, ऑक्‍सफेम के अध्‍ययन में हुआ खुलासा

ऑक्‍सफेम की स्टडी में भारत की कुल संपत्ति करीब 211 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है जबकि पूरी दुनिया की कुल संपत्ति करीब 17427 लाख करोड़ रुपए बताई गई है। दुनिया की इस संपत्ति में करीब 4500 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति सिर्फ 8 लोगों के पास है।

रिलायंस इंडस्‍ट्री के मुखिया-मुकेश अंबानी- 19.3 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी-सन फॉर्मास्‍टुयिकल-16.7 अरब डॉलर
अजीम प्रेमजी-विप्रो लिमिटेड- 15 अरब डॉलर
शिव नाडार- एचसीएल- 11.1 अरब डॉलर
सायरस पूनावाला-8.5 अरब डॉलर
लक्ष्‍मी मित्‍तल-8.4 अरब डॉलर
उदय कोटक-6.3 अरब डॉलर
कुमार मंगलम-आदित्‍य बिरला समूह-6.1 अरब डॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+