बुलंदशहर: सेक्स रैकेट की सूचना पर दरोगा ने मारा छापा, महिला ने लगाया गंभीर आरोप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच सीओ शिकारपुर को सौंपी दी है। हालांकि एसएसपी ने छड़ेखानी किए जाने की बात से इंकार किया है।

woman accused sub inspector of serious allegations

जानकारी के मुताबिक, मामला बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। एसएसपी संतोष कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डायल 100 पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले में देह व्यापार चल रहा है। उसी की सूचना पर दरोगा और सिपाही दबिश देने पहुंच गए। उनके साथ उस समय कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी। आरोप है कि दरोगा ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त बताया।

इस दौरान महिला और दरोगा के बीच नौकझोंक भी हुई। जिसके बाद दरोगा लौट आए। कुछ देर बाद महिला की मां भी आ गई। प्रकरण से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने बिना महिला कांस्टेबल के देर रात किसी सूचना पर जाने के मामले में दरोगा सतपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि एसएसपी ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+