बुलंदशहर में फिर गोकशी, जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा

Bulandshahr News (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई गौकशी को लेकर हिंसा के बाद भी जनपद में इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव का है। बुधवार को भोगपुर गांव के जंगल में गोवंशों के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गोवंश मिलने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने समय रहते गांव पहुंचकर स्थिति को संभाला।

ruckus on cow slaughtering in Bulandshahr again

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जनपद के थाना चंडौस क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी राजेंद्र का अरनिया थाना क्षेत्र में डाबर और क्योली गांव के बीच बाग है। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने बाग में चार गोवंशों के अवशेष पड़े हुए देखे। साथ ही एक चाकू भी पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके जानकारी पुलिस को दी। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिलने पर अरनिया थाने की पुलिस और अलीगढ़ के चंडौस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आनन-फानन गोवंश के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। इन्हें जेसीबी बुलाकर दफना दिया गया। उधर, जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस गोवंशों का कटान करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं, सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि चंडौस-अरनिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर के गांव में गोवंश के अवशेष मिले है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+