बुलंदशहर हिंसा: UPSTF ने फरार कोबरा और जॉनी को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना में पुलिस अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, विशाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कोबरा और जॉनी को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्याना पुलिस ने मंगलवार को शाम करीब सवा 4 बजे एसटीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर सचिन उर्फ कोबरा और जॉनी चौधरी को बादशाहपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। कोबरा की उम्र 21 साल है, वहीं जौनी चौधरी 19 साल का है। बता दें कि इस घटना में पुलिस अभी तक 18 लोगों को जेल भेज चुकी है।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो के आधार पर शनिवार को चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, विशाल नाम के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अमित पुत्र उदयवीर सिंह जाट निवासी ग्राम चिंगरावटी, आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार, हेमू पुत्र नवाब सिंह गुर्जर और अंकुर पुत्र वीरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की 18 फरार आरोपियों की तस्वीर जारी
बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में फरार 18 आरोपियों की तस्वीर जारी की है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की चल संपत्ति जब्त की जाएगी। इससे पहले मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेश राज समेत 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस अमेट अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने किए कुर्की नोटिस चस्पा
बुलंदशहर हिंसा मामले में फरार चल रहे 23 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए है। ये कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। बता दें कि बुधवार को एसआईटी ने फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए थे। गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस आरोपितों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए है।












Click it and Unblock the Notifications