कितना बड़ा अपराधी है इंस्पेक्टर सुबोध का हत्यारोपी प्रशांत, डॉन के शार्प शूटर की क्राइम हिस्ट्री

Bulandshahr Violence (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत 'नट' को बुलंदशहर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सिकंद्राबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि प्रशांत 'नट' ने इंस्पेक्टर की हत्या करने की बात पुलिस पूछताछ में कबूली कर ली है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल की गई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की रिवाल्वर अभी बरामद नहीं हो सकी है।

घटना के बाद परिवार के साथ भाग गया था प्रशांत

घटना के बाद परिवार के साथ भाग गया था प्रशांत

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी प्रशांत 'नट' दिल्ली में टैक्सी चलाता है। इसके पिता सुरेंद्र गांव में ही मजदूरी करते हैं। प्रशात की ससुराल नोएडा के कासना में है। प्रशात की तीन बच्चे भी है। घटना वाले दिन से ही प्रशांत परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया था।

प्रशांत 'नट' कई मामलों में जा चुका है जेल

प्रशांत 'नट' कई मामलों में जा चुका है जेल

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी प्रशांत 'नट' कई मामलों में जेल जा चुका है। प्रशांत को दिल्ली पुलिस ने एक बार अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज था। बता दें कि प्रशांत के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या की कोशिश समेत अन्य कई मामले दर्ज है। इतना ही नहीं प्रशांत जिले के एक बड़े अपराधी का शार्प शूटर भी रह चुका है।

शराब माफियाओं से थे संबंध

शराब माफियाओं से थे संबंध

प्रशांत 'नट' के संबंध शराब तस्करों के साथ भी थे। इंस्पेक्टकर ने इनमें से कुछ आरोपियो को हिदायत भी दी थी। शायद इस वजह से प्रशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस बिंदू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+