बुलंदशहर हिंसा पर DGP को सौंपी गई SIT की जांच रिपोर्ट में क्या निकला, पढ़िए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा को लेकर डीजीपी मुख्यालय में पिछले एक घंटे से मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में बुलंदशहर हिंसा की जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी गई हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि इस रिपोर्ट में किसी भी संगठन को दोषी नहीं माना गया है। इस मीटिंग में एडीजी इंटेलिजेंस, एटीएस और एसटीएफ के अफसर भी मीटिंग में मौजूद हैं।

डीजीपी ने बुलाई मीटिंग

डीजीपी ने बुलाई मीटिंग

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक घंटे से डीजीपी ओपी सिंह की अध्यक्षता में उनके मुख्यालय पर एक मीटिंग चल रही है। जानकारी ऐसी भी आ रही है कि एसआईटी के एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरोडकर ने अपनी 25 पेज की जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी है। वैसे तो यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी थी, लेकिन सीएम दिल्ली दौरे पर है। इस वजह से ये रिपोर्ट डीजीपी ओपी सिंह को सौंपी गई है।

सीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने से पहले हुई अहम बैठक

सीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने से पहले हुई अहम बैठक

सीएम तक SIT जांच रिपोर्ट पहुंचने से पहले डीजीपी की यह बैठक काफी अहम है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि भले ही इस मामले पुलिस बल की लापरवाही सामने आई है लेकिन किसी संगठन को आरोपी मानने से भी इस रिपोर्ट में इंकार किया गया है। मुख्यालय में बुलाई गई इस मीटिंग में एडीजी इंटेलिजेंस, एटीएस और एसटीएफ के अफसर भी मीटिंग में मौजूद रहे। इस मीटिंग में डीजीपी ने लखनऊ में हुई भाजपा नेता की हत्या से लेकर बुलंदशहर हिंसा तक के बारे में डीजीपी ने जानकारी ली।

सीएम ने की थी शहीद के परिजनों से मुलाकात

सीएम ने की थी शहीद के परिजनों से मुलाकात

गौरतलब है कि गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा के शिकार बने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों सहानुभूति जताते हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने सरकार और उसकी कार्रवाई पर भरोसा जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+