किसी और महिला से पति के रिश्ते का विरोध करती थी शबाना, आबिद ने गोली मारकर छत से नीचे फेंका

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी पत्नी के शव घर की छत से नीचे सड़क पर फेंक दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Husband shot dead his wife in Bulandshahr

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली का है। गांव निवासी आबिद मेहनत मजदूरी करता है। आबिद की शादी करीब 8 साल पहले शबाना के साथ शादी हुई थी। आबिद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका शबाना विरोध करती थी। अवैध संबंधों का विरोध करने पर आबिद अपनी पत्नी शबाना के साथ मारपीट करता था। बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे भी शबाना और आबिद के बीच में झगड़ा हुआ। इसी विवाद के चलते आबिद ने शबाना को तमंचे से गोली मार दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी पत्नी के शव घर की छत से नीचे सड़क पर फेंक दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी तो वह दौड़कर शबाना के घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आबिद की तलाश में गांव के कई घरों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिल सका। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर शबाना की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+