मंडप में नशे में टल्ली दिखा दूल्हा, दुल्हन ने वहीं ले लिया बड़ा फैसला
Bulandshahr (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हने के इनकार करने के बाद शादी के मंडप में हंगामा मच गया। दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हवालात में डाल दिया। जिसके बाद पंचातय हुई जिसमें गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुलावठी एक गांव से रविवार को एक बारात खुर्जा आई थी। मूड़ाखेड़ा चौराहा स्थित मैरिज होम में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसे शराब पिला दी। अन्य रसमे पूरी होने के बाद जब जयमाला का समय समय आया तो दूल्हा पूरी तरह से नशे में धुत दिखाई दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मंडप में मौजूद दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया।
इस पर वर-वधु पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। दूल्हे और उसके भाई की हरकतों को देखकर वधु पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हालांकि शादी-समारोह में मौजूद संभ्रांत लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और जयमाला का कार्यक्रम पुन: शुरू हुआ, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हा समेत दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले हवालात में डाल दिया। रात भर सभी लोग हवालात में रहे। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर मामले की कोई तहरीर आएगी की तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications