Video: फेरों के दौरान मंडप में ही खुल गया दूल्हे का राज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के शिकोई गांव में दिल्ली से आई बारात को वापस लौटना पड़ा वो भी दुल्हन के बगैर। हुआ यूं कि बारात आई उसका स्वागत भी जोरों-शोरों से किया गया लेकिन फेरों के दौरान दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। दूल्हे के बेहोश होने का कारण मिर्गी को बताया गया जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है।

Video: फेरों के दौरान मंडप में ही खुल गया दूल्हे का राज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

लड़की ने जैसे ही इस शादी से इनकार किया तो बवाल मच गया। इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया जिसके बाद पुलिस ने वर पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचा दिया। इस दौरान दूल्हा बनने वाले लड़के और उसके परिजनों को कई घंटे तक हवालात में रहना पड़ा।

Video: फेरों के दौरान मंडप में ही खुल गया दूल्हे का राज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की घंटों चली बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया। मामले में वधू पक्ष के नुकसान की भरपाई वर पक्ष करेगा इस बात पर सहमति बन गई। इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को रिहा करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+