छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने चार लोगों को कार से रौंदा, दो महिलाओं की मौत

Recommended Video

    छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने चार लोगों को कार से रौंदा, दो महिलाओं की मौत

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवक ने परिवार के चार लोगों को कार से कुचल डाला। इस घटना में पीड़ित छात्रा की मां और ताई की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस इस घटना को हादसा बता रही है।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक वहां से धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ वहीं आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

    शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम

    शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सिपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए।

    क्या कहा पुलिस ने

    क्या कहा पुलिस ने

    उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हैं। आरोपित का नाम नकुल बताया गया है जो चांदपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+