सोए ससुर से कहा- गेहूं सुखाना है खाट दीजिए, इतना सुनते ही बहू की निर्मम हत्या
Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक ससुर ने अपनी पुत्रवधू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुत्रवधू ने ससुर से गेहूं सुखाने के लिए खाट मांगी थी, जिस पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की ससुर ने अपनी पुत्रवधू की सिर पर नल का हत्था मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके-ए-वारदात से सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ससुर को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर जिले के अकबरपुर झोझा गांव का है। बता दें कि फतेहदीन सुबह रमजान की नमाज पढ़ने के बाद अपने घर आया और खाट पर लेट गया। तभी फतेहदीन की पुत्रवधू रिजवाना ने गेहूं सुखाने के लिए अपने ससुर से खाट मांगी। जिस पर फतेहदीन ने खाट देने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर फतेहदीन और रिजवाना के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि फतेहदीन ने घर में मौजूद अपने नल का हत्था निकाल रिजवाना के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे रिजवाना की मौके पर ही मौत हो गई।
रिजवाना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर रिजवाना का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गुलावठी के गांव अकबरपुर झोझा से एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच कर सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications