बच्चों के विवाद में दो गुटों में हुई फायरिंग और पथराव, घरों में कैद हुए लोग

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बच्चों के विवाद के बाद दो गुटों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों गुटों के एक दर्जन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, लोग दहशत में अपने घर में कैद हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

dispute between two groups in bulandshahr

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर के सिकंद्राबाद थाना क्षेत्र के रिसालदारान इलाके का है। यहां बुधवार की शाम खेल-खेल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद में फुरकान, अब्दुल करीम पक्ष के लोग एक दूसरे के आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग की गई। पथराव और फायरिंग से इलाके के लोग दहशत में है। लोगों ने अपने आप को बचाने के लिए घरों में कैद कर लिया।

दहशत का आलम यह था कि मौके पर पुलिस के पहुंच जाने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे। बता दें कि इस घटना में दोनों ही पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को सिकंद्राबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ गोपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनो पक्षों के 33 बलवाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+