अवैध खनन मामले में बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिंह के घर सीबीआई का छापा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध खनन मामले में बुधवार को सीबीआई की टीम ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह के आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी अवैध खनन के संबंध में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के अधिकारियों ने डीएम करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

CBI raids in Bulandshahr DM house in illegal mining case

जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे सीबीआई की टीम बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह के आवास पर पहुंची। अचानक सीबीआई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। डीएम आवास के अंदर जाने से सभी को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, फतेहपुर के डीएम रहने के दौरान खनन पट्टों के गलत तरीके से आवंटन के मामले में कार्यवाही हो रही है। इससे पहले आईएएस बी चंद्रकला के लखनऊ और दिल्ली स्थित ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी।

दरअसल, समाजवादी पार्टी की सरकार में अवैध खनन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई याचिकाएं पहुंचीं थीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 में यूपी में अवैध खनन की जांच के आदेश दिए थे। यूपी के सात प्रमुख जिलों में अवैध खनन की शिकायत इलाहाबाद कोर्ट को मिली थी। उस दौरान फतेहपुर, देवरिया, शामली, कौशांबी, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर में अवैध खनन का मामला सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+