UP: मंत्री अनिल शर्मा के बेटे पर दर्ज हुआ मुकदमा, चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को बांटे थे रुपए

UP: मंत्री अनिल शर्मा के बेटे पर दर्ज हुआ मुकदमा, चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को बांटे थे रुपए

बुलंदशहर, 27 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी सरकार में मंत्री अनिल शर्मा के बेटे कुश शर्मा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपए बांटने का आरोप लगा था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। रुपए बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कुश शर्मा पर अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही, इस मामले में एआरओ ने नोटिस भी जारी किया है।

Recommended Video

    UP: मंत्री अनिल शर्मा के बेटे पर दर्ज हुआ मुकदमा, चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को बांटे थे रुपए
    Case filed against BJP candidate Anil Sharmas son Kush Sharma for violating model code of conduct

    दरअसल, भाजपा ने शिकारपुर विधानसभा सीट पर मंत्री अनिल शर्मा पर भरोसा जताया है। अनिल शर्मा और उनके बेटे कुश शर्मा चुनाव प्रचार में उतार गए है। तो वहीं, अब कुश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो 24 जनवरी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुश शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान अपनी कार में बैठकर लोगों को 100-100 रुपए के नोट बांटे नजर आ रहे है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनके हाथ में 100 की गड्डी है।

    कुश शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लिया है। शिकारपुर के उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने अनिल शर्मा के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उन्होंने सवाल किया है कि आपके समर्थक और कार्यकर्ता द्वारा प्रचार के दौरान नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो संलग्न है, 24 घंटे में बताएं कि क्यों न आप के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में विधिक कार्यवाही की जाए।

    बता दें, अनिल शर्मा को अपना जवाब देने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे का समय दिया है, जो खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को अनिल शर्मा के बेटे कुश शर्मा पर 171 बी और 188 की धाराओं में अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+