बुलंदशहर हिंसा: 38 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पांच पर इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का आरोप

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले साल 3 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में एसआईटी (SIT) ने 90 दिन बाद चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 38 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 5 इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का आरोप है, जबकि 33 पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। एसआईटी ने चार्जशीट में बजरंग दल से जुड़े योगेश राज और शिखर अग्रवाल को हत्या के आरोपियों में नहीं शामिल किया गया है। उन्हें दंगा भड़काने, आगजनी के आरोपियों में शामिल किया गया है।

क्या है चार्जशीट में?

क्या है चार्जशीट में?

बुलंदशहर के एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कथित गोकशी के बाद भड़की हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट पेश कर दी गई है। पांच लोगों पर सुबोध कुमार की हत्या में शामिल होने का आरोप है, जबकि 33 पर दंगा भड़काने और हिंसा-आगजनी जैसी धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 5 फरवरी को होनी है। चार्जशीट में मुख्य आरोपी माने जा रहे बजरंग दल नेता योगेश राज पर दंगा भड़काने और गैरकानूनी तरीके से भीड़ इकठ्ठा करने का आरोप है।

वीडियो के आधार पर पांच को बनाया हत्या का आरोपी

वीडियो के आधार पर पांच को बनाया हत्या का आरोपी

सुबोध कुमार हत्या के मामले में प्रशांत नट, लोकेंद्र, राहुल, डेविड और जॉनी को आरोपी बनाया गया है। इन पांचों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बनाया है। इस सीसीटीवी फुटेज में ये पांचों आरोपी सुबोध कुमार को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। चार्जशीट के मुताबिक इन पांचों ने अपना जुर्म भी क़ुबूल किया है। इन मामले में कई और आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

क्या हुआ था 3 दिसंबर को

क्या हुआ था 3 दिसंबर को

बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावठी गांव में 3 दिसंबर को गोकशी की सूचना पर जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे को जाम कर दिया और पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में आग लगा दी थी। इस घटना में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और भाजपा कार्यकर्ता सुमित कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेशराज समेत 27 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+