बुलंदशहर हिंसा: पुलिस ने किया 17 आरोपियों को गिरफ्तार, मुख्य आरोपी योगेश अभी भी गिरफ्त से बाहर

Bulandshahr बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी के मामले को लेकर हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ता सुमित की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने योगेश राज सहित 27 लोगों को नामजद और 50 से 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि इस घटना में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विशाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। लेकिन 16 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी योगेश राज पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने वीडियो के आधार पर शनिवार को चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, विशाल नाम के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अमित पुत्र उदयवीर सिंह जाट निवासी ग्राम चिंगरावटी, आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार, हेमू पुत्र नवाब सिंह गुर्जर और अंकुर पुत्र वीरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की 18 फरार आरोपियों की तस्वीर जारी

पुलिस ने की 18 फरार आरोपियों की तस्वीर जारी

बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में फरार 18 आरोपियों की तस्वीर जारी की है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की चल संपत्ति जब्त की जाएगी। इससे पहले मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेश राज समेत 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस अमेट अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने किए कुर्की नोटिस चस्पा

पुलिस ने किए कुर्की नोटिस चस्पा

बुलंदशहर हिंसा मामले में फरार चल रहे 23 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए है। ये कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। बता दें कि बुधवार को एसआईटी ने फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए थे। गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस आरोपितों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+