बुलंदशहर: राम मंदिर के निकली रैली में लगाए भड़काऊ नारे, वीडियो वायरल होन के बाद दो युवक गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में पुलिस ने दो युवकों को समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे (inflammatory slogans) लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इलाके में राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए चंदा जुटाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में दो युवक एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाते हुए चल रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि आरोपी युवकों से संगठन का कोई संबंध नहीं है।

bulandshahr Two arrested for raising inflammatory slogans during fund collection drive for ram mandir

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बुलंदशहर के शिकारपुर इलाके में मोटरसाइकल रैली न‍िकाली गई। कहा जा रहा है कि यह रैली राम मंद‍िर के ल‍िए चंदा इकठ्ठा करने के लिए निकाली गई थी। रैली के दौरान बाइक सवार दो युवक सड़क के बीच गाली-गलोज करते हुए भड़काऊ नारे लगा रहे थे। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों युवक एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को धारा 153-ए (धर्म, जाति के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) , धारा 295-ए (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण तरीके से धार्मिक भावनाओं को अपमानित करना) और धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत दोनों के युवकों के खि‍लाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रितिक और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+