पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर दर्ज हुई FIR, पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Bulandshahr: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर दर्ज हुई FIR, पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

बुलंदशहर, 03 दिसंबर: शादी समारोह के दौरान पूर्व विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और बीजेपी के जिला महामंत्री गिर्राज सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गुड्डू पंडित पर आरोप है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

Bulandshahr News: FIR registered against former MLA Guddu Pandit

भाजपा नेता अहमदगढ़ थाने में दी तहरीर
अहमदगढ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में भाजपा नेता गिर्राज सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को वह अहमदगढ़ के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया और फार्म हाउस से बाहर आने पर उन्हें और मौके पर मौजूद अन्य भाजपाइयों को धमकी भी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

क्या है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बीजेपी नेता गिर्राज सिंह कहते हुए सुनाई दे रहे है कि 'योगी-मोदी को गाली दे रहा है?' वहीं, वीडियो में गुड्डू पंडित कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'क्या करेगा? बाहर निकल फिर से गाली दूंगा। थाने में खड़े होकर भी गाली दूंगा। बोल क्या करेगा?' इस दौरान शादी समारोह के आयोजक दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, गुड्डू पंडित गुस्से में उठकर वहां से निकल जाते हैं।

गुड्डू पंडित ने FB पोस्ट कर कही ये बात
गुड्डू पंडित ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, 'कल एक तथाकथित नेता ने मेरी जनता व ब्राह्मण भाइयों को गाली दी, मैं इतना कमजोर नहीं हूं कोई मेरे सामने मेरी जनता के लिए कुछ कहेगा और में चुप रहूं..यह हो नहीं सकता। जय हिंद।' वहीं, 2 दिसंबर को गुड्डू पंडित ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं सभी जातियों का सम्मान करता हूं लेकिन कोई मेरे समाज को अपशब्द कहे तो मैं चुप नहीं रह सकता, अपने पूर्वज परशुराम का गुण भी विराजमान है मुझ में।'

क्या कहा पुलिस ने
कार्यवाहक थाना प्रभारी अहमदगढ़ सतीश चंद ने बताया कि जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+