Bulandshahr शराब कांड: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी कुलदीप, ठेका संचालक समेत पांच और गिरफ्तार
Bulandshahr liquor case update news, बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr) में शुक्रवार (08 जनवरी) को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी कुलदीप को दिल्ली के शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि कुलदीप के अन्य सहयोगियों जिसमें ठेका संचालक, सेल्समैन और पार्टनर्स समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

उधर, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल को उनके पद से हटाया गया है। इन दोनों बड़े अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। इनके अलावा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी भी हटाए गए हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही रामबाबू, सिपाही श्रीकांत सॉन्ग और सलीम अहमद को सस्पेंड किया गया है।
त्रिसदस्यीय जांच समिति की गई गठित
इससे पहले बुलंदशहर जिले के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में लापरवाही मानते हुए सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी, चौकी इंचार्ज अनोखे पुरी और बीट कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। तो वहीं, अब बुलंदशहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सिकंद्राबाद के जीतगढ़ी गांव में हुई 5 व्यक्तियों की दु:खद मृत्यु प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु त्रिसदस्यीय जांच समिति (उप आबकारी आयुक्त मेरठ, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 बुलंदशहर, अपर पुलिस अधीक्षक-अपराध) गठित की गई है। साथ ही जांच समिति को 48 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।
क्या है पूरा मामला
जहरीली शराब पीने से हुई मौत का यह मामला बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद (Sikandrabad) थाना क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, जीतगढ़ी गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार (07 जनवरी) की शाम गांव में ही बिक रही शराब पी थी। शराब पीने के बाद से ही लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, सात लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
शराब पीने से मरने वालों में सुखपाल (65), सतीश (45), कलुआ (40), सरजीत (45) शामिल हैं। वहीं अजय, ओमवीर, सुखपाल, गजे, प्रेम सिंह, पन्ना आदि की हालत गंभीर है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह गांव में पहुंचे। डीएम रविन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चार लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। तो वहीं, अब इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि 16 लोग की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications