Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुदीक्षा भाटी की मौत मामले में नया मोड़, बुलंदशहर के डीएम ने बताई ये बातें

बुलंदशहर। बुलंदशहर में सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में जिलाधिकारी का बयान सामने आया है। बुलंदशहर के ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार घटना को हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि कतिपय सूत्रों द्वारा बताया जा रहा ​है कि उनके (सुदीक्षा भाटी) चाचा बाइक चला रहे थे जो कि पूरी तरह गलत है। इनके भाई की वीडियो स्टेटमेंट देखी गई है। इनके मामा ने भी बताया है कि उनके नाबालिग भाई बाइक चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उधर, परिजनों का आरोप है कि बुलेट सवार कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। इसके बाद अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ और सुदीक्षा की मौत हो गई।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati Case :सुदीक्षा के भाई,चाचा ने बताई पूरी घटना,पिता के पुलिस पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    bulandshahr dm statement on sudeeksha bhati death case

    डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि कल सुबह सुदीक्षा भाटी अपने भाई के साथ बाइक से अपने मामा के घर जा रही थीं। औरंगाबाद से तीन किलोमीटर पहले ट्रैफिक की वजह से उनके आगे जो व्यक्ति जा रहे थे उन्होंने ब्रेक मारी जिसके बाद हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि नाबालिग भाई ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। उन्होंने बताया कि चाचा के द्वारा बाइक चलाने की बात गलत है। इस घटना में जिला प्रशासन ने हर संभव मदद की।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सड़क हादसा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सुदीक्षा नाम की लड़की जो अपने भाई के साथ मामा के घर जा रही थी, रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सामने से एक मोटरसाइकिल जा रही थी। उसने अचानक ब्रेक मारा और सुदीक्षा की बाइक जाकर उनकी बुलेट से टकरा गई। इससे जमीन पर गिरने से लड़की की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उस समय भाई ने या किसी और ने छेड़छाड़ की बात नहीं बताई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+