बुलंदशहर: नाबालिग लड़की को बेहोशी की दवा सुंघाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके पड़ोसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता के परिजनों ने ककोड़ थाने में आरोपी शख्स को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, देर रात पुलिस ने आरोपी शख्स रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

ककोड़ थाने क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 29 सितंबर की रात उसकी बेटी अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी, तभी रिजवान उर्फ पकौड़ी घर में आ घुसा और मुंह पर रुमाल सुंघाकर उसे घर से उठा ले गया। रिजवान ने घर से थोड़ी दूर खड़े एक ट्रक के पास वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता शोर न मचाये इसीलिए दरिंदे ने उस के मुंह में कपड़ा ठूस दिया।
वहीं, जैसे ही घर से लड़की के गायब होने की जानकारी परिजनों को हुई, वह गांववालों के साथ उसकी खोजबीन में जुट गए। परिजनों का दावा है कि उनकी बच्ची उन्हें कैंटर के पास मिली थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी के घरवालों ने उसे छुड़ा लिया और भगा दिया।
वहीं, बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद 30 सितंबर को दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी, शाम चार बजे ककोड़ थाना पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। जिसे पर तत्कार कार्रवाई करते सीओ सिकंद्राबाद को मौके पर भेजा गया था। साथ पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल लाया गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रिजवान को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications