गौहत्या का आरोप लगा बुलंदशहर में दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा, कहा- इसे भी दिल्ली समझते हो?

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 6 से 7 हमलावरों ने गौहत्या का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों को कार से खींच लिया और लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि घटना 2 मार्च की बताई जा रही है।

Recommended Video

    गौहत्या का आरोप लगा बुलंदशहर में दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा, कहा- इसे भी दिल्ली समझते हो?
    brutally beat up Two youths in Bulandshahr

    जानकारी के मुताबिक, मामला सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनैदपुर और हदीमपुर का है। पीड़ित उमर के मुताबिक, हम बाजार से गाजर खरीदने जा रहे थे। हमारे सामने बाइक खड़ी की और हमें कार से खींच लिया। वहां लगभग छह या सात आदमी थे। उन्होंने हमसे कहा, 'इसे दिल्ली समझा है क्या?' इसके साथ ही उसने कहा कि उसे और उसके दोस्त को एक ऐसी जगह ले जाया गया जहां दूसरे लोग जंजीरों और हथियारों के साथ इंतजार कर रहे थे। वहीं पीड़ित ने कहा, 'दिल्ली हिंसा से हमारा कोई लेना-देना नहीं था।'

    brutally beat up Two youths in Bulandshahr

    उमर और राहिब इस दौरान हमलावरों से दया की भीख मांगते रहे। बता दें कि गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी के मुताबिक, छेड़खानी से जुडा मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+