Bulandshahr Violence: अब दूसरे आरोपी का वीडियो आया सामने, सुबोध सिंह पर लगाए आरोप
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा में आए दिन नए-नए वीडियो सामने आ रहे है। मंगलवार को मुख्य आरोपी और बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज ने एक वीडियो जारी करके अपनी सफाई पेशी की थी। वहीं, अब स्याना के भाजपा नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने भी इस केस में एक और वीडियों जारी किया है। वीडियो में शिखर अग्रवाल ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है। ये वायरल वीडियो कहा से और कब जारी किया गया है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है।

वीडियो में किया गया ये दावा
भाजपा नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि बुलंदशहर हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह भ्रष्ट थे और उन्हें घटनास्थल पर उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रवाल ने कहा, 'घटना के वक्त मैं पुलिस स्टेशन के अदंर था। हिंसा फैलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।' अग्रवाल ने वीडियो में ये भी कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

योगेश राज ने जारी किया Video मैसेज
मैं आप सब लोगों को यह बताना चाहता हूं कि उस दिन दो घटनाएं घटित हुई थी, पहली घटना स्याना के नजदीक गांव महाव में गोकशी की हुई जिसकी सूचना पाकर मैं अपने के साथियों सहित मौके पर पहुंचा था, और इसके बाद मामले को शांत करके हम सब लोग अपने साथियों सहित स्याना थाने में मुकदमा लिखवाने आ गया था, हमें थाने पर ही पता चला कि उस जगह पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है और वहां पर फायरिंग हुई है जिसमें एक युवक को गोली लगी है और एक पुलिसवाले को भी गोली लगी है।

'मैंने कुछ नहीं किया, मैं बेकसूर हूं'
जब हमारी मांग पूर्ण करके मुकदमा स्याना थाने में लिखा जा रहा था तो बजरंग दल कोई आंदोलन प्रदर्शन क्यों करता, जबकि मैं दूसरी घटना में उक्त स्थल पर मौजूद नहीं था, मेरा दूसरी घटना से कोई लेना देना नहीं है. ईश्वर मुझकों न्याय दिलाएंगे. मुझे ऐसा भगवान पर पूर्ण भरोसा है, जब मैं थाने पर रिपोर्ट लिखवा रहा था तो मैं वहां कैसे हो सकता हूं जहां पर ये घटना घटी है।

पुलिस ने बजरंग दल के नेता योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया
आपको बता दें कि बुलंदशहर की स्याना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में बजरंग दल के नेता योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है, बताया जा रहा है कि उसी ने सबसे पहले गोकशी की शिकायत की थी और उसी ने भीड़ को भड़काने का काम किया। इस बारे में स्याना कोतवाली में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications