UP News: महिला ने चूहे के पूंछ में रस्सी बांधकर की ऐसी हरकत, Video देख आ जाएगा गुस्सा
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बदायूं जनपद में एक चूहे के साथ महिला ने ऐसी हरकत की जिस महिला के खिलाफ पशु प्रेमी द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला चूहे के पुंछ में रस्सी बांधकर उसे स्ट्रीट डॉग को खिला रही है। इस दौरान वहां मौजूद दूसरा शख्स वीडियो बना रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमी द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बदायूं सदर कोतवाली के शहबाजपुर इलाके की है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा इस वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि नहीं की जाती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कैसे चूहे को स्ट्रीट डॉग को खिला देती है।
शिकायतकर्ता द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायती पत्र देकर उसमें लिखा गया है कि एक वायरल विडियो में महिला एक चूहे को धागे में बांधकर कुत्ते को खिला रही है। महिला मोहल्ला शहबाजपुर में धोबी वाली गेली के निकट अमीन जी के घर के पास रहती है।
शिकायतकर्ता विकेंद्र शर्मा ने आगे लिखा है कि विडियो में क्रूरता की सारी हद पार कर दी गई है। अतः आपसे निवेदन है कि उक्त दोषी महिला पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा भारतीय की धारा 325 के तहत अपराध है। अतः मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने का कष्ट करें।
चूहे को लेकर उत्तर प्रदेश के बदायूं का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी बदायूं जनपद में एक शख्स ने चूहे के पुंछ में पत्थर बंदे कर उसे नाले में डूबा दिया था। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई थी।
देखें वीडियो-
शिकायतकर्ता ने चूहे को नाले से निकालकर उसे अस्पताल ले गया था लेकिन चूहे की मौत हो गई थी। उसके बाद इस मामले में चूहे का पोस्टमार्टम कराया गया था तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। फिलहाल अब यह दूसरा मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बना है।












Click it and Unblock the Notifications