UP News: पति को गर्लफ्रेंड के साथ इस हालत में देख पत्नी हुई आग बबूला, चप्पलों से पीटते हुए ले गई थाने
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में अपने पति को प्रेमिका के साथ मौज करता देख एक महिला को गुस्सा आ गया। नाराज महिला सर आपने पत्नी की चप्पलों से पिटाई करने लगी। पीटते हुए उसे थाने लेकर पहुंच गई।
थाने पहुंचने के बाद महिला द्वारा कार्यवाही की मांग की गई। बाद में थाने पर महिला और उसके परिजन भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में देर तक पंचायत चलती रही। हालांकि महिला कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही।

तीन साल पहले हुई थी शादी
बदायूं जनपद के हतरा गांव निवासी एक युवक की शादी 3 साल पहले बदायूं की मीरा चौक में रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची उसके बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
उसके बाद से ही महिला अपने मायके में ही रहती है। पति का आरोप है कि कई बार वह अपनी पत्नी को अपने घर लाना चाहा लेकिन वह नहीं आई। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद से दोनों अलग-अलग रहते हैं।
इसी बीच पति की मुलाकात फेसबुक के नवादा के रहने वाली एक महिला से हो गई। महिला शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। लेकिन दूसरे युवक से मुलाकात होने के बाद वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसी से प्यार करने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ भी रहते हैं।
इस बात की जानकारी युवक की पहली पत्नी को हुई और वह अपने पति और महिला को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी। बताया जा रहा है कि किसी आवश्यक काम के लिए सोमवार को युवक महिला के साथ वजीरगंज पहुंचा हुआ था और दोनों बाजार में थे। इसी बीच युवक की पत्नी पहुंच गई और चप्पलों से उसकी पिटाई करने लगी।
महिला द्वारा युवक की पिटाई किए जाने के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों को पता चला कि जिस युवक की पिटाई हो रही है वह उसका पति है उसके बाद लोग शांत हो गए। पति की पिटाई करते हुए महिला उसे थाने लेकर पहुंच गई और कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications