UP News: 'मेरे घरवाले रोटी को मोहताज', रिक्शा चालक ने रोते हुए बनाया वीडियो, फिर कर ली आत्महत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है बदायूं जनपद में सूदखोरों से परेशान एक रिक्शा चालक ने शुक्रवार की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपना दर्द भी बयान किया है।
अब वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

यह पूरा मामला बदायूं जनपद के फैजगंज बेहटा का है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से संभल जनपद के चंदौसी कस्बे के हनुमानगढ़ी का रहने वाला सौरव शर्मा नामक 30 वर्षीय रिक्शा चालक फैजगंज में रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसने किस्त पर एक ई रिक्शा खरीदा था। रिक्शा खरीदने के बाद किस्त जमा करने को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी बात से वह काफी नाराज था और शुक्रवार को सुबह में अपने घर से निकला उसके बाद वापस नहीं लौटा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में वह ओरछी गांव के नजदीक एक बाग में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार सुबह में ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हालांकि आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार 6 लोगों को बताया है। उसने बताया कि उसका परिवार रोटी के लिए मोहताज हो गया है और 6 लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक कश्यप कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications